कोटड़ी श्याम के साथ भक्तों ने खेली केसर गुलाल व फूलों से होली

भीलवाड़ा समाचार


उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, भक्ति में झूमें श्रद्धालु 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- मेवाड़ के प्रमुख तीर्थ कोटड़ी श्याम मंदिर में शीतला अष्टमी पर फाग महोत्सव मनाया गया, भव्य फागोत्सव पर ठाकुर जी संग फूलों व गुलाल की होली खेली । सुबह मंदिर में फाग का कार्यक्रम आयोजित हुई । ठाकुर जी के संग भक्त गुलाल व फूलों से होली खेलेंगे । इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई शहरों से श्रद्धालु शामिल होंगे । कोटड़ी श्याम संग होली खेलने की परंपरा को निभाते हुए श्रद्धालु गुलाल व फूलों से होली खेलेंगे । यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओ की सबसे पहले भगवान चारभुजानाथ के दर्शन कर होली खेलने की शुरुआत होगी । मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाडोदिया ने बताया कि मेवाड़ के प्रसिद्ध आस्था धाम श्री कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में बुधवार को भव्य फाग महोत्सव का आयोजन होगा । शीतला अष्टमी के उपलक्ष्य में होने वाले इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। कल बुधवार सुबह 9 से दोपहर 3:00 बजे तक मंदिर परिसर में भक्त अपने आराध्य के साथ मर्यादा में रहकर होली के रंगों में सराबोर रहे । फाग महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता ठाकुरजी का पारंपरिक श्रृंगार है । भक्तों द्वारा जंगलों से लाए पलाश के फूल और गेहूं की सुनहरी बालियों से ठाकुरजी का विशेष बागा धारण करा श्रृंगार किया । वही पलाश के फूलों को उबालकर बनाये प्राकृतिक केसरिया जल से कोटड़ी श्याम अपने भक्तों के साथ होली खेली । महोत्सव में विख्यात भजन गायक कलाकार गोकुल शर्मा, राजू रावल, पूरण गुर्जर, युवराज वैष्णव और दिनेश राठौड़ फाग के गीतों और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिस में भक्तगण मस्ती में मग्न होकर झूमने लगे । श्रद्धालुओं के लिए विशाल स्तर पर प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमे 1100 लीटर दूध, 300 किलो चावल, 200 किलो शक्कर और ड्राई फ्रूट्स से 'मीठा ओलिया' तैयार किया । साथ ही 1000 लीटर केसरिया ठंडाई, 700 किलो चिप्स-पापड़, माखन-मिश्री, गुड़ चूरमा और फूट सलाद का वितरण किया । 251 किलो फूलों से दरबार सजेगा और 500 किलो गुलाल का उपयोग किया ।।